Thursday, July 8, 2021

Jharkhand current affairs ।। झारखंड करंट अफेयर्स- itsdpktym

Q.झारखंड में हर जिले में सोलर प्लांट लगाकर कितने मेगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी

उत्तर-900 मेगा वाट



 झारखंड देश का पहला राज्य होगा जिसके हर जिले में सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा ।इससे राज्य में बिजली की कमी को काफी हद तक पूरा किया जाएगा। राज्य में बिजली की वर्तमान औसत मांग 2050 मेगावाट है । मांग को आधार बनाते हुए अभी राज्य में 900 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए झारखंड सरकार ने हर जिले में सोलर प्लांट लगाने का फैसला लिया है ।जिसके हर प्लांट से 900 मेगावाट बिजली उत्पादित किया जाएगा ।इस समय राज्य में केवल 25 मेगा वाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है ।आने वाले समय में केतलशूद बांध जो रांची में स्थित है उस में तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें 100 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा जितने भी झारखंड में सरकारी भवन है उनके छात्र पर 16 संयंत्र लगाने और उन से बिजली उत्पादित करने का तरीके को अपनाया जा रहा है।

पहले 2022 2023 तक जमीन पर सोलर संयंत्र लगाकर 500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है अब हर जिले में सोलर प्लांट लगाकर 900 मेगा वाट सौर ऊर्जा उत्पादन किया जाएगा।


Q.झारखंड के नए राज्यपाल कौन बने हैं

उत्तर-  रमेश बैस


भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने झारखंड सहित देश के कुल 7और राज्यों में राज्यपालों का बदलाव किया है। जिसमें से चार राज्यपालों का हस्तांतरण किया है और 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

नए राज्यपालों एवं राज्यों के नाम इस प्रकार है


राज्यपाल            राज्य

झारखंड            - रमेश बैस 

हरियाणा           -बंडारू दत्तात्रेय

गोवा                -पीएस श्रीधरन पिल्ले

मध्य प्रदेश        - भाई छगनभाई पटेल

त्रिपुरा              - सत्यदेवनारायण आर्य

मिजोरम           -    डॉ हरी बाबू कमभम पति

कर्नाटक            -   थावरचंद गहलोत

हिमाचल प्रदेश   - राजेंद्र विश्वनाथ अलंकर


बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अनुवांशिक एवं पौधा प्रजनन विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सोहन राम को बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया है ।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस अवसर पर सोहन राम को बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस इस बार 26 जून 2021 को मनाया गया इस विश्वविद्यालय की स्थापना 26 जून 1981 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा किया गया था इस बार बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर डॉ सोहन राम को अनुवांशिक एवं पौधा प्रजनन विभाग के मुख्य वैज्ञानिक जो है उनको बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया इनको यह सम्मान टी सी फसल के कई उन्नत प्रभेदों के विकास और उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

डॉक्टर सोहन राम किसी फसल पर पुस्तक भी लिख रहे है।



पेरिस में चल रही तीरंदाजी विश्वकप प्रतियोगिता में झारखंड की दीपिका कुमारी को एक ही दिन में मिला तीन स्वर्ण पदक

रांची की दीपिका कुमारी समय झारखंड की तीन बेटियों ने 27 जून को विश्व तीरंदाजी मे परचम लहराया एवं इतिहास रचा।पेरिस में चल रही प्रतियोगिता में तीनों ने सोना पर निशाना साधा है।

अकेले दीपिका ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

दीपिका ने एकल ,मिश्रित युगल, तथा टीम इवेंट मे सोना जीता है।

दीपिका ने पति अतनु दास के साथ भारत को मिश्रित इवेंट का विश्व विजेता बनाया है सबसे पहले उन्होंने पति अतनु दास के साथ मिलकर तीरंदाजी वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड के मिश्रित युगल में सोना जीता उसके बाद झारखंड की ही कमालिका तथा अंकिता के साथ मिलकर महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया थोड़ी देर बाद दीपिका की झोली में महिला एकल गोल्ड भी शामिल हो गया इस तरह दीपिका की गोल्ड की टिकरी पूरी हुई और वह 5 घंटे से भी कम समय में पूरी की।



ईज आफ लिविंग इंडेक्स 2020 में रांची को मिला 42 वा स्थान

हाल ही में जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में झारखंड की राजधानी रांची को 42 वां स्थान मिला है वही धनबाद शहर को 48 वां स्थान मिला।झारखंड की इन दो बड़े शहरों की रैंकिंग में सुधार हुआ है यानी इन दो शहरों में अब रहना पहले से और अधिक सुगम हो गया है। वर्ष 2018 में रांची 68 वा और धनबाद को 94 वा पायदान मिला था। 

झारखंड की राजधानी रांची 10 लाख की आबादी वाले 49 शहरों में 42 वें स्थान पर है। गुणवत्ता युक्त जीवन में रांची को 27 माह और आर्थिक मजबूती में 39 वां स्थान मिला है। इज इंडेक्स ऑफ लिविंग 2020 में बेंगलुरु को सबसे बेहतर शहर माना गया है वहीं पड़ोसी राज्य बिहार के पटना शहर को 33 वां स्थान प्राप्त हुआ है।



झारखंड की कवित्री डॉ रजनी शर्मा चंदा को रायडू मैन ऑफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया गया है।


अभिनेता सोनू सूद ने झारखंड राज के धनबाद जिले की राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक को जर्मन राइफल दी और उनका आगे की ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी कोलकाता में एडमिशन भी करवाया है।

Labels: , , , , , ,

Tuesday, July 6, 2021

झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी।। Freedom fighters of Jharkhand-itsdpktym

             झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी

झारखंड के सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी है।इनका जन्म 11 फरवरी 1750 इसवी को तिलकपुर थाना सुल्तानगंज जिले में हुआ।


तिलकामांझी का संथाल का या फिर पहाड़िया का होने का लेकर काफी मतभेद है परंतु महाश्वेतादेवी के बांग्ला उपन्यास सालगिरह डाके में तिलकामांझी को संथाली आदिवासी बताया गया है।

तिलकामांझी का वास्तविक नाम जावरा पहाड़िया था जबरा पहाड़िया इनका वास्तविक नाम है और इनका नाम तिलकामांझी नाम अंग्रेजो के द्वारा दिया गया था। तिलका का अर्थ होता है गुस्से लाल आंख वाला और मांझी पहाड़िया समुदाय के ग्राम प्रधान को मांझी कहा जाता है इन्हीं दो शब्दों के मेल से तिलकामांझी नाम उनका रखा गया था।तिलकामांझी स्वाभिमानी दूरदर्शी दबंग तीरंदाजी और स्वतंत्रता प्रेमी थे अंग्रेजों के अत्याचार के कारण काफी विरोधी बन गए।जिसके बाद उन्होंने भागलपुर के निकट बंजारी जोर नामक स्थान में एक दल तैयार करके विद्रोह शुरू किया। वे सरकारी खजाना को लूट कर गरीबों में बांट दिया करते थे। 1784 इसवी में क्लीवलैंड नामक अधिकारी को राजमहल क्षेत्र का सुप्रिडेंट बनाकर अंग्रेजी सरकार ने भेजा था। उस समय तिलकामांझी अंग्रेजों के विरुद्ध काफी भीषण आंदोलन कर रहे थे इन्हीं सभी को देखते हुए अंग्रेज सरकारों ने क्लीवलैंड को अधिकारी बनाकर राजमहल में भेजा उसके बाद क्लीवलैंड ने पहाड़ियों सरदार को अपने पक्ष में मिलाकर पहाड़ियां सैनिक टुकड़ी बना ली। क्लीवलैंड ने 9 महीने में 47 गांव का 13100 पहाड़िया सैनिक तैयार किया। तिलकामांझी गोरिल्ला युद्ध में माहिर थे वह चुपके वार करने में काफी होशियार थे वह अंग्रेजी फौज पर तीन और गुलेल से निशाना लगाते थे। 1784 इसवी में तिलका मांझी भागलपुर मैं खुलेआम अंग्रेजों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया और अंग्रेजी अधिकारी क्लीवलैंड को तीर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद अंग्रेजी सरकार उग्र हो गई।क्लीवलैंड की हत्या करने के बाद तिलकामांझी सुल्तानगंज की पहाड़ियों में शरण ले लेता है। पहाड़िया सरदार जोरा जिसने अंग्रेजो का साथ दिया था तिलकामांझी और उसके साथियों को घेर लिया। सरदार जोरा ने अंग्रेजी अधिकारी आयरकूट जो क्लीवलैंड के मृत्यु के बाद वहां के अधिकारी बने थे उसे तिलकामांझी का पता बता दिया। जिसके बाद आयरकूट अंग्रेजों की बहुत बड़ी सेना लेकर सुल्तानगंज की पहाड़ियों में छुपे हुए तिलकामांझी को धोखे से पकड़ लेती है। ऐसा ऐसा कहा जाता है कि तिलकामांझी को अंग्रेजों ने चार घोड़ों के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए भागलपुर लेकर आया था।खून से लाल तिलकामांझी का शरीर होने के बावजूद भी वह जिंदा थे और गुस्सैल थे यह देख कर अंग्रेजों की डर का ठिकाना नहीं रहा और और तिलकामांझी को13 जनवरी 1750 ईसवी में भागलपुर में बरगद के पेड़ पर लटका कर फांसी दे दिया गया।





Labels: , , , , ,

Thursday, June 24, 2021

Jharkhand ki pramukh Nadiyan -Jharkhand Rever -झारखण्ड की प्रमुख नदियां

1 झारखंड की नदियां कैसी​ नदियां हैं।

- बरसाती

Jharkhand ke nadi tantra



 2, प्रवाह की दिशा के अनुसार झारखंड की नदियों को कितने भागों में बांटा गया है।

- दो भागों में उत्तरवर्ती नदियां एवं पूर्ववर्ती या दक्षिणवर्ती नदियां


 3, झारखंड की सबसे बड़ी उम्र लंबी नदी कौन सी है। दामोदर 4 दामोदर नदी की लंबाई झारखंड में कितनी है।

- 290 किलोमीटर 


 5, दामोदर नदी कहां से निकलती है।

-चूल्हा पानी टोरी ( लातेहार )


 6 कौन सी नदी बंगाल का शोक के नाम से जानी जाती थी।

- दामोदर 


7, झारखंड की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन सी है।

- दामोदर


 8, झारखंड के किस नदी को देव नदी के नाम से भी जाना जाता है। 

- दामोदर


 9, बराकर बोकारो कोनार भेड़ा किसकी सहायक नदी है।

- दामोदर 


10, झारखंड के एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

- स्वर्णरेखा 

jharkhand ka rivers

damoder river


11, स्वर्णरेखा नदी की मूल जगह है।.                                               

- छोटा नागपुर पठार 


12, जमशेदपुर किस नदी के किनारे अवस्थित है। 

- स्वर्णरेखा खरकाई


 13, स्वर्णरेखा नदी कहां से निकलती है।

- नगड़ी रांची 


14, झारखंड की कौन सी नदी दक्षिण पूर्व की ओर प्रवाहित होती है। 

-स्वर्णरेखा   


15, झारखंड के किस नदी के रेत में सोना पाया जाता है।

- स्वर्णरेखा


  16, जुमार रारु खरकाई एवं संजय किसकी सहायक नदी है।

- स्वर्णरेखा


 17, बराकर नदी कहां से निकलती है।

- हजारीबाग 


18, बराकर नदी का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है।

- बौद्ध एवं जैन ग्रंथ 


19, धनबाद एवं गिरिडीह किस नदी के तट पर बसा हुआ है।

- दामोदर


 20, सोन नदी कहां से निकलती है।

- अमरकंटक की पहाड़ी


 21, सोन नदी झारखंड के किस जिले में सर्वप्रथम प्रवेश करती है।

- गढ़वा


 22, उत्तरी कोयल किसकी सहायक नदी है। 

-सोन नदी की


 23, उत्तरी कोयल नदी कहां से निकलती है। 

-पिस्का रांची


 24, औरंगा एवं अमानत नदी किसकी सहायक नदी है।

- उत्तरी कोयल 


25, औरंगा नदी किस जिले से निकलती है।

- गढ़वा 


26, अमानत नदी कहां से निकलती है।

- हजारीबाग 


27, दक्षिण कोयल नदी कहां से निकलती है।

- नगड़ी रांची 


28, दक्षिणी कोयल की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

- कारो


 29, शंख नदी का उद्गम स्थल है।

- गुमला 


30, चीरा लावा केदार तथा कोक किसकी सहायक नदी है।

- शंख नदी


 31, शंख एवं दक्षिणी कोयल नदी कहां एक दूसरे से मिलती है।

- उड़ीसा में


 32, मोर मयूराक्षी नदी का उद्गम स्थल है।

- तिउड़ पहाड़ी देवघर


 33, मयूराक्षी नदी अपनी प्रारंभिक अवस्था में किस नाम से जानी जाती है।

- मोतिहारी


 34, पिपरा, भामरी, धोवाई, सिध,दउना,मुनबिल,पुसरो,किसकी सहायक नदी है।

- मयूराक्षी नदी 


35, गुमानी नदी कहां से निकलती है।

- राजमहल की पहाड़ी

jharkhand important rivers

jharkhand rivers


 36, गुमानी की सहायक नदी है।

- मेरेल 


37, ब्राह्मणी नदी कहां से निकलती है।

- दुधवा पहाड़ी दुमका है


 38, गुमरो एवं एरो किसकी सहायक नदी है।

- ब्राह्मणी 


39, बांसलोई नदी का उद्गम स्थल है।

- बांस पहाड़ गोड्डा


40, फल्गु नदी का उद्गम स्थल है। 

-छोटा नागपुर का पठार


 41, किस नदी की मुख्यधारा का नाम निरंजना या लीला जन है।

- फल्गु नदी का


 42, सकरी नदी कहां से निकलती है।

- छोटा नागपुर का पठार


 43, किस नदी को रामायण में सुगम सुमागधी कहा गया।

- सकरी


 44, चानन पंचानन नदी कहां से निकलती है।

- छोटा नागपुर का पठार


 45, अजय नदी कहां से निकलती है।

- मुंगेर बिहार


 46, पथरो एवं जयंती किसकी सहायक नदी है।

- अजय


 47, गंगा नदी झारखंड के किस जिले से होकर गुजरती है।

- साहेबगंज


 48 गंगा नदी झारखंड के कितने जिलों में बहती है।

- 1 एक


 49, स्वर्णरेखा नदी का अपवाह क्षेत्र कितना वर्ग किलोमीटर है। 

-11,868 वर्ग किलोमीटर 


50, दामोदर नदी का अपवाह क्षेत्र कितना वर्ग किलोमीटर है। 

-12,800 वर्ग किलोमीटर

Labels: , , , , , ,

Saturday, May 29, 2021

Current Affairs || may 2021|| Important Days of May - itsdpktym

 

किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण होते है और उससे भी ज्यादा जरूरी होती है की current affairs को याद रखना वो भी लंबे समय के लिए । आपको इस blog  मे  इसी विषय के बारे मे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है । आपको इस blog को पढ़ने के बाद ये समझ मे आ जाएगा की current affairs  को करना वाकई  में काफी आसान है, बस आपको इन simple स्टेप्स को follow करने होंगे ।  current affairs आपके आस पास या देश विदेश मे होने वाली सारी घटनावों के बारे मे जानकारियों का संगठित रूप होता है । इन सारी बातों का अपने आप में एक important role होता है ।       Itsdpktym_blog


 

इस blog मे आपको नीचे में may 2021 से रिलेटेड सारी current affairs के प्रश्न मिल जाएंगे , लेकिन इन सभी चीजों से भी आगे सबसे महत्वपूर्ण important days वाले प्रश्न का होता है ।

सबसे पहले Important Days के प्रश्नों को जानते है –

 

 

Important Days : MAY 2021

01 मई  मजदूर दिवस

02 मई  विश्व हास्य दिवस

03 मई विश्व प्रेस स्वतंत्र दिवस

04 मई विश्व अस्थमा दिवस

05 मई International Midwives Day

06 मई International No Diet Day

07 मई BRO दिवस (Border Road Organisation)

08 मई विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

10 मई अन्तर्राष्ट्रीय अपर्णीय दिवस

12 मई अन्तराष्ट्रिय नर्स दिवस

15 मई अन्तराष्ट्रिय परिवार दिवस

17 मई विश्व रक्तचाप दिवस

18 मई अन्तराष्ट्रिय संग्रालय दिवस

20 मई मेटरोलॉजी दिवस

21 मई अन्तराष्ट्रिय चाय दिवस और राष्ट्रीय आतंकवाद दिवस

22 मई अन्तराष्ट्रिय जैव विविधता दिवस, राष्ट्रीय लुप्तप्राय दिवस  और आतंकवाद विरोधी दिवस

23 मई  अन्तराष्ट्रिय तिब्बत मुक्ति दिवस

25 मई  अन्तराष्ट्रिय गुमसूदा  बाल  दिवस

26 मई  बेसाख दिवस  ( इस बार 26 मई को मनाया गया यह दिन बुध पूर्णिमा का होता है और बुध पूर्णिमा – इसी दिन भगवान बुध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी इसलिए इस दिन को बुध पूर्णिमा के रूम मे मनाया जाता है ।  )   

28 मई अन्तराष्ट्रिय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस

-    World Hungry Day भी इस दिन को मनाया जाता है ।

 

 

आपने मई महीने के सभी important days के बारे मे पढ़ा । अगर आपको इस blog से अगर कुछ भी हेल्प मिली हो तो पोस्ट को लाइक जरूर करें । ताकि मुझे motivation मिले और और भी इसे ही post को लिखने मे प्रोत्साहन मिले।

धन्यवाद ||

 

                  

 

 

 

 

Labels: , , ,